भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच का 11वां आयोजन..देशभक्ति गीतों ने बांधा समां, श्रद्धालुओं ने उतारी भारत माता की आरती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर में भारत माता की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में किया गया। माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच एवं बिलासपुर गौ सेवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन लगातार 11वें वर्ष संपन्न हुआ। कंपनी गार्डन रोड स्थित पंडित श्री देवकी नंदन चौक पर भारत माता की भव्य आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में माँ भारती का जयघोष किया। कार्यक्रम में बाल कलाकार एवं छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित तनिष्क वर्मा ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। लोगों ने बाल कलाकार की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। भारत माता की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच के संयोजक डॉ. ओम माखीजा एवं डॉ. रश्मि बुधिया की प्रमुख भूमिका रही। आयोजन में समिति के सदस्य नरेन्द्र यादव, संतोष शर्मा, संजय साहू, गोपाल कृष्ण रामानुजदास, शत्रुघ्न यादव, हिमांशु शर्मा, आशीष त्रिपाठी, विशु साहू, रवि पटेल, प्रेम सोनी, छोटू, आशीष यादव, गोपाल मजूमदार, शिवांश पांडेय, शुभम, आशीष खंडेलवाल, शांतनु, हिमांशु गुप्ता, अंकुश शर्मा, अभिषेक ठाकुर, अरुणिमा मिश्रा, प्रिंस वर्मा, अनोखे शुक्ला, कोरी, आदर्श शर्मा, शुभम शुक्ला, जितेन्द्र लकड़ा एवं गुलाब राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता की महाआरती का आयोजन राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार 11 वर्षों से किया जा रहा है।
