BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट शुरू..स्वच्छता, गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं का मिलेगा बेहतर संगम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने महत्वपूर्ण पहल की है। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की शुरुआत की गई है। इसके शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में आधुनिक वातावरण के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। नए आउटलेट को यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर सेवा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन पर ही सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण खानपान विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके। उल्लेखनीय है कि उसलापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट है। इसके माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित खाद्य एवं पेय ब्रांड की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। आउटलेट में यात्रियों को स्वच्छ, ताजा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, परिवार के साथ सफर करने वालों तथा ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के बीच कम समय में भोजन या जलपान की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी।

आधुनिक सुविधा से बेहतर होगा यात्रियों का अनुभव……

प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट की शुरुआत से उसलापुर स्टेशन पर यात्रियों को खानपान के बेहतर विकल्प मिलेंगे। आधुनिक स्वरूप, स्वच्छ वातावरण, गुणवत्ता और सुविधाजनक सेवा का संयोजन यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के क्रम में शुरू की गई यह सुविधा ‘यात्री सुविधा, गुणवत्ता और आधुनिकता’ के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!