ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या…छह महीने तक रची साजिश, आरोपी पत्नी गिरफ्तार!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) एक महिला ने पति द्वारा दूसरी पत्नी को अधिक महत्व दिए जाने से नाराज होकर अपनी सौतन की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले खाट के लकड़ी के पाये से हमला किया और फिर मौत सुनिश्चित करने के लिए गन्ना काटने वाली आरी से गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला की है। पुलिस के अनुसार, मजदूर चिम्मनलाल साहू ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम संबंध के चलते दयाबाई सोनकर को अपने घर में साथ रखना शुरू किया था। तभी से उसकी पहली पत्नी अमृत बाई साहू दोनों के रिश्ते से नाराज थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमृत बाई पिछले छह महीने से हत्या की योजना बना रही थी। उसने वारदात के लिए पहले से ही खाट का लकड़ी का पाया और गन्ना काटने वाली आरी अलग रख ली थी। सोमवार रात करीब 11 बजे जब घर के सभी सदस्य सो गए, तब अमृत बाई ने अपने कमरे से निकलकर खाट पर सो रही दयाबाई पर लकड़ी के पाये से कई वार किए। इसके बाद उसने आरी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से निकलकर खेत गई, जहां खून से सनी साड़ी बदलने के बाद वापस घर लौट आई, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। मंगलवार परिजनों ने दयाबाई को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पाया और आरी जब्त कर ली तथा अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पति द्वारा दूसरी पत्नी को अधिक प्रेम और महत्व दिए जाने, घर के निर्णयों में उसकी राय को प्राथमिकता मिलने तथा घरेलू जिम्मेदारियां भी उसी के हाथ में रहने से वह लंबे समय से आक्रोशित थी। इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी अमृत बाई साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!