BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर नगर निगम में टैक्स घोटाला, तिफरा जोन-2 में 15.62 लाख गबन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम की ऑडिट में तिफरा जोन-2 में 15 लाख 62 हजार 654 रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। टैक्स की राशि निगम में जमा करने के बजाय प्लेसमेंट कर्मचारी आशीष कौशिक लेकर फरार हो गया। वसूली की जिम्मेदारी एआरआई रामनारायण देवांगन ने उसे दे रखी थी। अनियमितता सामने आते ही कमिश्नर ने सभी 8 जोन की वसूली जांच के आदेश दे दिए हैं। ऑडिट में तीन सालों की टैक्स वसूली में गंभीर गड़बड़ी मिली है। प्रशासन का मानना है कि बाकी जोन में भी बड़ी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
