BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नकली कीटनाशक का भंडाफोड़, झोपड़ी में मजदूर करता था पैकेजिंग, सरगना की तलाश में पुलिस……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली कीटनाशक बनाने का बड़ा खुलासा किया है। लिंगियाडीह में दबिश देकर पुलिस ने दिहाड़ी मजदूर रवि सोनी को पकड़ा, जो अपनी झोपड़ी में नकली कीटनाशक की पैकेजिंग कर रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और केमिकल बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक, बिहार के मधुबनी जिले के निवासी रंजीत कुमार सिंह, जो पायरेसी डिफरेंस फोर्स कंपनी से जुड़े हैं, ने बाजार में नकली कीटनाशक बिकने की शिकायत पुलिस से की थी। उनकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया और कॉपिराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसे पुराना बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए पैकेजिंग का सामान और केमिकल मिलता था। वह केमिकल घोलकर डिब्बों में भरता और स्टिकर लगाकर उसी व्यक्ति को वापस दे देता था। वही व्यक्ति ग्रामीण बाजारों में इसकी सप्लाई करता था। रवि ने खुलासा किया कि दिए गए केमिकल की 10 बूंद मिलाने से एक लीटर नकली कीटनाशक तैयार हो जाता था। इसके लिए उसे दिहाड़ी के आधार पर मजदूरी मिलती थी। आरोपी ने यह भी बताया कि जब उसने ‘जहर’ शब्द लिखे लेबल को देखकर आपत्ति जताई तो उस अज्ञात व्यक्ति ने खुद केमिकल पीकर यह साबित किया कि इसमें जहर नहीं है। इसके बाद उसने पैकेजिंग का काम शुरू कर दिया। कंपनी जांच अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि यह नकली कीटनाशक मुख्य रूप से ग्रामीण बाजारों में खपाया जा रहा था। किसानों की लगातार शिकायतें मिलने पर ही जांच शुरू की गई थी। इससे पहले दुर्ग में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। पुलिस अब उस अज्ञात सप्लायर की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...