ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और इलाज समेत कई बहानों से ऐंठी रकम, उड़ीसा के तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी कराने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त टेक्नीशियन से करीब 9.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले उड़ीसा के तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मैरिज ब्यूरो के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया और शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना तथा इलाज के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम अपने बैंक खातों में जमा कराई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित मनहरण टिकरिहा ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के जरिए उसकी पहचान रजनी शर्मा नाम की महिला से हुई थी। महिला ने खुद को कोरबा निवासी और रेलवे इंजीनियर से सेवानिवृत्त बताया। विश्वास जीतने के बाद उसने शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों का हवाला देकर 15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच करीब 9.50 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में महिला ने मोबाइल बंद कर लिया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर आजाद चौक थाने में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच, बैंक खातों के विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उड़ीसा के बलांगीर जिले में मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर जसवंत डूण्डी, मनोज राणा और यश नायक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मामले से जुड़े तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!