BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; एयरपोर्ट मार्ग पर फिर उजागर हुआ अवैध उत्खनन का खेल खनिज विभाग ने दो जगहों पर दबिश देकर 9 हाइवा और 2 जेसीबी जब्त किए….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्ग पर अवैध मिट्टी–मुरूम की खुदाई पर प्रतिबंध के बावजूद खनिज तस्करों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। बीती रात एक बार फिर तस्कर नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन करते पाए गए। सूचना मिलते ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर चार हाइवा और एक जेसीबी को जब्त कर चकरभाठा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसी दौरान विभाग को उड़ेला गांव के पास मुरूम तस्करी की एक और जानकारी मिली। मौके पर पहुंची टीम ने यहां भी कार्रवाई करते हुए पांच हाइवा और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। दोनों कार्रवाइयों में कुल नौ हाइवा और दो जेसीबी मशीनें जब्त की गई हैं। लगातार सख्ती के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि खनिज विभाग आगे क्या कड़ी कार्रवाई करता है और क्या यह कार्रवाई तस्करों के लिए सबक बनेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...