BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी की अनुमोदित कार्यकारिणी, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे नए पदाधिकारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद जारी आदेश में जिला कांग्रेस कमेटी (बिलासपुर ग्रामीण) की अनुमोदित कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री को पत्र भेजकर कार्यकारिणी की सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी में सीपत निवासी राजू सूर्यवंशी को जिला कांग्रेस कमेटी (बिलासपुर ग्रामीण) का महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजू सूर्यवंशी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से संगठन को गांव-गांव तक और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी आदेश में नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया है। राजू सूर्यवंशी की नियुक्ति को बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...