ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़; एक ही दिन में दो हादसे: टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम!

छत्तीसगढ़: ( प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे अलग-अलग जिलों जगदलपुर और सूरजपुर में हुए, लेकिन घटनाओं की प्रकृति लगभग समान रही। एक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहली घटना जगदलपुर के बकावंड ब्लॉक के ग्राम कोसमी की है, जहां एक विवाह समारोह के लिए टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक जब लोहे की पाइप को उठा रहा था, तो वह पास से गुजर रहे बिजली टेंट लाइट के तार से छू गया। पाइप में करंट उतरते ही युवक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दूसरी घटना सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के ग्राम दर्रीपारा में हुई, जहां सुशासन तिहार के अंतर्गत एक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य कर रहे एक युवक को अचानक बिजली कनेक्शन की चपेट में आने से करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रशासन और आयोजकों की लापरवाही पर सवाल दोनों ही हादसों ने प्रशासन और आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेंट जैसे आयोजनों में सुरक्षा मानकों का पालन न करना, बिजली के खुले तारों के पास काम कराना और सावधानी की कमी जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने दोनों घटनाओं की गहन जांच की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...