BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा क्षेत्र में बिजली विभाग के एक ठेका कर्मचारी की बुधवार को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गड्ढापारा स्थित आईटीआई कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब कर्मचारी बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। अचानक विद्युत प्रवाह शुरू होने से वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमाली निवासी नीलकमल भारद्वाज (25 वर्ष) पिता रामकिशुन भारद्वाज बिजली विभाग में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। रोजमर्रा की तरह वे बुधवार दोपहर लाइन सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और वे उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मरम्मत कार्य के दौरान बिजली लाइन पूरी तरह बंद की गई थी या नहीं तथा सुरक्षा के सभी निर्धारित मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। गांव में भी शोक की लहर है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जैसे अत्यंत जोखिमपूर्ण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!