BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, कोनी–मोपका बायपास फोरलेन के लिए 80 करोड़ मंजूरी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के विकास को नई गति देने वाली बड़ी पहल सामने आई है। कोनी–मोपका बायपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये की शासकीय स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सड़क को अब फोरलेन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। करीब 13.40 किलोमीटर लंबा यह बायपास बन जाने के बाद शहर के भीतर लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज होगा, वहीं रोजाना अप-डाउन करने वाले लोगों का समय भी बचेगा। फोरलेन बायपास से कोनी, मोपका और आसपास के क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। शहर के अंदरूनी मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। इसके साथ ही व्यापार और उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इस परियोजना को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि कोनी–मोपका बायपास का फोरलेन निर्माण बिलासपुर के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह सड़क न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि जिले की आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...