BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; महिला से छेड़छाड़ का आरोप: हाथ पकड़कर की अभद्रता, लेगिंग फाड़ने का आरोप, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र मे महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना तोरवा में दर्ज अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत पीड़िता ने 29 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई कि उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे देवरीडीह निवासी राम मोंगरे ने बुरी नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की तथा उसके द्वारा पहनी गई लेगिंग को फाड़ दिया। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पेट्रोलिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राम मोंगरे पिता मलिक मोंगरे, निवासी देवरीडीह, थाना तोरवा, को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 296 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...