ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; शिवनाथ नदी पुल से कूदकर युवक ने दी जान, कारण अज्ञात……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम जोंधरा के पास शिवनाथ नदी पर बने पुल से एक युवक ने अचानक छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के भत्तमानपुर निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है, जो रायपुर के श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। घटना करीब दोपहर 1:30 बजे की है। उस समय पुल के नीचे नहा रहे ग्रामीणों ने युवक को कूदते देखा और तत्काल उसे बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन पानी की गहराई होने के कारण वे उसे नहीं बचा सके। अभिषेक की मौके पर ही पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरच्यूरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके दो भीगे मोबाइल फोन और रायपुर से लवन तक की बस टिकट मिली, जिनसे उसकी पहचान की पुष्टि हुई और उसकी यात्रा संबंधी जानकारी सामने आई। हालांकि अभिषेक पचपेड़ी क्षेत्र तक क्यों पहुंचा और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...