BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में प्लंबर ने लगाई फांसी..15 दिनों से काम पर नहीं आ रहा था कर्मचारी, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी सीपत टाउनशिप में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब संस्कृति क्लब परिसर के पंप हाउस में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी प्रभात कुमार यादव (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एनटीपीसी टाउनशिप में प्लंबर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी, सीआईएसएफ के जवान और सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार यादव पिछले करीब 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था और कई दिनों से ड्यूटी में अनुपस्थित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी एनटीपीसी के एक कर्मचारी के निवास पर घरेलू सर्वेंट के रूप में कार्य करती है। प्रभात अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ एनटीपीसी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीपत थाना पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...