Raftaar News Cg

लिटिल लर्नर्स पब्लिक स्कूल सीपत में विदाई समारोह का आयोजन…..मिस फेयरवेल मानसी व मिस्टर फेयरवेल बने सुधांशु

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) लिटिल लर्नर्स पब्लिक स्कूल सीपत में छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम से विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने स्कूल के सीनियर बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसके तहत स्कूल के 11वीं कक्षा के बच्चों द्वारा 12वीं के बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों ने फैशन शो, नृत्य, संगीत को प्रस्तुत तो किया ही साथ ही साथ स्कूल में बिताए हुए पलों और अनुभवों को भी साझा किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर आनंद डोरस ने सभी छात्र-छात्राओं को विदा करते समय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें सफलता का आशीष दिया। उन्होंने कहा कि यही वह समय है, जब हम अपने कैरियर, अपने सुनहरे भविष्य की सपनों को साकार कर सकते हैं, इसलिए बच्चें आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें, और विद्यालय माता- पिता का नाम रोशन करे। इस विदाई कार्यक्रम में मिस फेयरवेल मानसी साहू एवं मिस्टर फेयरवेल सुधांशु श्रीवास बने। इस अवसर पर निखिल पटेल, परिवेश, दिव्येष, शिवम, राहुल, आर्यन, मयंक, अमित, मनिषा, किरण, रोशनी सहित छात्र-छात्रा एवं शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...