BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल: आज सीपत में विशाल धरना-प्रदर्शन..मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; बिजली-पानी, सड़क, खाद-बीज और महंगाई के मुद्दों पर गरजेगी कांग्रेस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस आज सीपत में भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। सीपत नवाडीह चौक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल, खराब ट्रांसफार्मर, पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, खाद-बीज की कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली सहित बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं से परेशान है। इसके बावजूद सरकार इन जनसमस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम नागरिकों के साथ किसान और व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं। खराब ट्रांसफार्मरों के कारण कई गांवों में दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जबकि बढ़े हुए बिजली बिलों ने उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। इन्हीं मुद्दों को आंदोलन का प्रमुख आधार बनाया गया है। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक दिलीप लहरिया करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने क्षेत्र की जनता से आंदोलन में शामिल होकर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यदि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर... बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल... SIR विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल; कलेक्टरेट तक विरोध मार्च..CEC का पुतला फूंका, गिरफ्त... मासिक धर्म पर झिझक तोड़ने आगे आया ‘जागरूक नारी’ अभियान..बिलासपुर के जेपी वर्मा कॉलेज में छात्राओं को...