BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुरानी रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला..पिकअप से कुचलने की कोशिश के बाद पाइप-डंडों से बेरहमी से पीटा, 5 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले तेज रफ्तार पिकअप से दोनों को कुचलने की कोशिश की, फिर पाइप और डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, लिंगियाडीह निवासी निखिल ध्रुव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। 26 जून की रात अपोलो चौक के पास आदित्य महंत उर्फ रिंकू और रवि गंधर्व पर बांड्या, बऊवा, अमन नायडू समेत अन्य आरोपियों ने हमला किया। पुरानी रंजिश के चलते पहले पिकअप से टक्कर मारी गई, फिर पाइप और लकड़ी के डंडों से हमला किया गया। सरकंडा पुलिस ने मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...