ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! खेत की रखवाली कर रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत! सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने देखा दिल दहला देने वाला मंजर..खेत में पड़ा था किसान का शव, करंट से जल चुका था शरीर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार ही एक किसान की मौत की वजह बन गया। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में बिहारी लाल यादव उम्र 68 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने जब सुबह खेत में जाकर देखा, तो बिहारी लाल अपने ही लगाए फेसिंग तार से चिपके हुए मृत पड़े थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारी लाल यादव अपने दो एकड़ खेत में रबी फसल की खेती कर रहा था। मवेशियों से फसल को बचाने के लिए उसने बैटरी से चलने वाली फेसिंग तार लगाई थी। वह रोजाना शाम को खेत में जाता और पूरी रात रखवाली कर सुबह घर लौट आता था। लेकिन सोमवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन बेताबी से खेत पहुंचे, तो वहां का नजारा दिल दहला देने वाला था। बिहारी लाल अपने ही खेत की मेढ़ पर फेसिंग तार से चिपका पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...