Raftaar News Cg

कर्ज से परेशान युवक चढ़ा 40 फीट ऊँची पीपल पेड़ पर, 7 घंटे से पेड़ पर युवक, पुलिस बल है मौजूद…? बलौदा थाना क्षेत्र के रैनपुर से मामला आया सामने…?

जांजगीर-चाम्पा:- (यशवंत साहू/संदीप क्षत्रिय) बलौदा थाना क्षेत्र के रैनपुर गांव में पीपल पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर युवक चढ़ गया है। युवक पर कर्ज है, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है। पिछले 7 घण्टे से पेड़ की ऊंचाई पर बैठा है और पुलिस, ग्रामीणों की समझाइश पर भी नीचे नहीं उतर रहा है।

रैनपुर गांव के युवक का नाम रामगोपाल यादव उर्फ भोंदू है, जो सुबह 3 बजे से पीपल पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ है। सूचना के बाद बलौदा पुलिस पहुंची है। बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि रामगोपाल यादव पर कर्ज है, जिसे घर वाले पटाने के लिए बोल रहे थे, जिसके बाद वह पीपल पेड़ पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया है। लगातार उसे समझाइश दी जा रही है, लेकिन वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है। परिजन ने भी उसे नीचे उतरने कहा है, लेकिन वह नीचे नहीं आया है। उसे नीचे उतारने की हरसम्भव कोशिश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...