BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर हाईवे पर देर रात हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी! तीन कारें बीच सड़क पर खड़ी कर आतिशबाजी, दर्जनभर युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में एक बेहद लापरवाही भरा मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे पर आधी रात को रसूखदार युवकों के एक ग्रुप ने तीन कारें बीच सड़क पर खड़ी कर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। कार के बोनट पर केक रखकर कटिंग की गई और उससे पहले हाईवे पर ही आतिशबाजी भी की गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे जाम कर केक काट रहे करीब दर्जनभर युवकों को वहीं से पकड़ लिया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर वाहन रोककर यातायात बाधित करने और कार के ऊपर जन्मदिन मनाने पर सभी युवकों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 119/177 व 122/177 के तहत केस दर्ज किया है। तीनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार बर्थडे सुजल देवांगन का था, जिसे कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है। उसके साथ सागर मनचंद, राजवीर हुरा, प्रिंस गागवानी, साहिल सचदेव, उत्कर्ष खरे, मुस्तफा लक्ष्मीधर, पीयूष जायसवाल, पीयूष शिवहरे, रोशन मंगलानी, पल आहुजा और शुभम साहू शामिल थे। सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए आरटीओ को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...