ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज, हत्या की आशंका; दो संदेही हिरासत में!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भरभौना जंगल में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को भरभौना जंगल में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान भरभौना निवासी शिव राठिया (17) के रूप में हुई है।

अंदरूनी चोटों के मिले निशान……

पुलिस जांच के दौरान युवक के शरीर पर अंदरूनी चोटों के निशान पाए गए हैं। इससे प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद के बाद हत्या का माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पुलिस डॉग ‘रूबी’ को घटनास्थल से मिले सबूत सूंघाए गए। डॉग दो युवकों के पास जाकर रुका, जिसके बाद पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा…..

मामले को लेकर सीताराम ध्रुव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...