मस्तूरी; मन की बात के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण: राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा के देवरीखुर्द मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक-135, ग्राम पंचायत लिमतरा में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी, नवाचार एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” आज केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसहभागिता और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष श्री रवि बरगाह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी श्री पल्लव धर, जिला सहसंयोजक श्री ईश्वर यादव एवं श्री विवेक पांडे, श्री प्रकाश अवस्थी, श्री पवन श्रीवास, श्री सुबोध लहरे, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री श्री रवि सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री पवन चंद्राकर तथा ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच श्री दीपचंद वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सं,कल्प लिया।
