ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: डीजल चोर गिरोह धराया, 210 लीटर डीजल समेत स्कॉर्पियो, बाइक और अन्य समान जब्त…सीपत और बलौदा क्षेत्र के हैं फरार आरोपी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हिर्री पुलिस ने एक बड़े डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 210 लीटर चोरी का डीजल, बिना नंबर की स्कॉर्पियो, बाइक और अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध डीजल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल की रात हिर्री पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि धौराभाठा सर्विस रोड पर कुछ लोग चोरी का डीजल बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में चार लोग बैठे मिले, जबकि एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपी भागे, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में मनीष कुमार जांगड़े, दीपांशु कौशिक, तुषार चक्रधारी शामिल हैं। मनीष ने बताया कि वह कृष्णा कश्यप नामक व्यक्ति के लिए काम करता है, जो गिरोह बनाकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 1 अप्रैल की रात जांजगीर फोरलेन से ट्रकों से डीजल चोरी किया था। इसके बाद कृष्णा कश्यप के इशारे पर धौराभाठा में दीपांशु कौशिक को बेचने पहुंचे, तभी पुलिस ने धावा बोल दिया।

15 लाख की स्कॉर्पियो, 210 लीटर डीजल और औजार जब्त………

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 जरीकेन में भरा 210 लीटर डीजल, बिना नंबर की स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल (सीजी 10 जेड 7220), डीजल निकालने के पाइप, पेचकश, प्लास और तीन मोबाइल जब्त किए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी…….

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हिर्री पुलिस की इस कार्रवाई से डीजल माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. मनीष कुमार जांगड़े पिता रामलाल जांगडे उम्र 22 वर्ष निवासी भिलाई थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा,

02. दीपांशु कौशिक पिता श्याम सुंदर कौशिक उम्र 26 वर्ष निवासी डोडकीभाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर,

03. तुषार चक्रधारी पिता पिताम्बर चक्रधारी उम्र 23 वर्ष निवासी महुआ चौक बिल्हा थाना बिल्हा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...