BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिविल लाइन थाने के लॉकअप में ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश पड़ी भारी..आदतन बदमाश पर बीएनएस की नई धारा में एक और मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस हिरासत में खुद को ब्लेड से घायल कर कार्रवाई से बचने की कोशिश करने वाले आदतन बदमाश रामा कुर्रे के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 के तहत नई एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जरहाभाठा क्षेत्र में मोहर्रम कार्यक्रम के दौरान अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में रामा कुर्रे को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल लाइन थाने के लॉकअप में रखा गया था। इसी दौरान उसने अपने मुंह में छिपाकर रखे ब्लेड के टुकड़े से हाथ और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल आरोपी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना कृत्य स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जानबूझकर खुद को चोट पहुंचाकर पुलिस पर दबाव बनाने और कानूनी कार्रवाई से बचने का प्रयास किया। आरोपी रामा कुर्रे के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 126 के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। साथ ही पुलिस उस महिला और एक नाबालिग की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो आरोपी से मिलने थाने पहुंचे थे। आशंका जताई जा रही है कि ब्लेड लॉकअप तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...