ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिजली विभाग की लापरवाही, तीन कर्मचारी बिजली की चपेट में आए, दो की हालत गंभीर……

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हसौद क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। जानकारी के मुताबिक, विद्युत नगर हसौद में काम के दौरान तीन कर्मचारी बिजली के झटके से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब वे खंभे पर निर्धारित कार्य कर रहे थे और विभाग ने बिना किसी चेतावनी के बिजली सप्लाई चालू कर दी। सप्लाई चालू होते ही अचानक विद्युत प्रवाह आने से तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल, झुलसे कर्मचारियों के इलाज के साथ-साथ इस लापरवाही की जांच शुरू कर दी गई है। विभाग की इस चूक ने सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...