SAKTI: पत्नी के पानी नहीं देने से नाराज पति ने फावड़ा से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार….

सक्ति: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, कि जब उसने अपनी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा तब पत्नी ने पानी देने से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 23.06.2024 की दोपहर ग्राम चिखली निवासी चन्द्रशेखर भारद्वाज पिता साहेबलाल भारद्वाज उम्र 32 वर्ष ने अपनी पत्नी संतरा बाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया, घटना की सूचना आरोपी के पिता साहेबलाल ने प्रार्थी को दी और प्रार्थी अमर सिंह चौहान ने पुलिस को दी। जिसमें उसने बताया कि आरोपी पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है और फरार हो गया है। घटनास्थल पर पहुँची, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी चन्द्रशेखर भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ स्टार्ट की। इस दौरान आरोपी ने बताया की दिनांक 23.06.2024 दोपहर करीबन 2 बजे वह अपनी पत्नी संतरा बाई से पानी मांग रहा था। जो पानी देने से इनकार कर दी। जिस पर उसे गुस्सा आ गया तत्पश्चात घर में रखे रापा से संतरा बाई के उपर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया। मामले में आरोपी चंद्रशेखर भारद्वाज से फावडा जप्त कर, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
