ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार, दो आरोपी फरार!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बागबाहरा की रहने वाली 25 वर्षीय रानी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार प्रेम विवाह से नाराज पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर रानी की हत्या की साजिश रची। मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरेंगा के खार के पास 25 वर्षीय रानी कुमारी का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान बागबाहरा निवासी रानी कुमारी, पति प्रेम ध्रुव के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि रानी ने अपनी पसंद से प्रेम ध्रुव से विवाह किया था। आरोप है कि इस प्रेम विवाह से उसके परिजन नाराज थे और इसे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे थे। पुलिस का कहना है कि इसी नाराजगी के चलते हत्या की साजिश रची गई। जांच के अनुसार 17 जून की रात रानी को उसके ससुराल से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम तुरेंगा के खार की ओर ले जाया गया। वहां कथित तौर पर उसके ही परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, चाचा दिनेश सिंह ने रानी का गला दबाया, जबकि बड़े पिता राजेश सिंह ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान पिता उमेश सिंह भी मौके पर मौजूद था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में कथित रूप से शामिल चाचा दिनेश सिंह और बड़े पिता राजेश सिंह की तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह घटना तथाकथित ऑनर किलिंग की आशंका को भी बल देती है। हालांकि, मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और अदालत में साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। फिलहाल इस घटना ने समाज के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या परिवार की कथित प्रतिष्ठा किसी बेटी के जीवन से भी बड़ी हो सकती है?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...