BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर युवक को जंगल ले जाकर परिजनों से मांगी थी फिरौती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी युवक ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई कि रतनपुर निवासी इशान सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके अन्य साथियों ने उसे घर से बातचीत के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर मोटरसाइकिल से कोरबाभांवर जंगल ले गए। वहां आरोपियों ने युवक के सामने कागज पर गांजा फैलाकर उसकी तस्वीर खींची और धमकी देते हुए उसके परिजनों को फोन कर यह कहने के लिए मजबूर किया कि वह गांजा मामले में पाली थाना पुलिस के कब्जे में है तथा मामला रफा-दफा कराने के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत है। आरोपियों ने फिरौती की रकम पहले महामाया मंदिर बायपास स्थित बादल महल के पास और बाद में रतनपुर हेलीपेड के समीप लाने के निर्देश दिए। युवक के परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान इशान सारथी और एक नाबालिग को पकड़ लिया गया, जबकि सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और एक अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी इशान सारथी और नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...