ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस से की अभद्रता; आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) देर रात वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत एक कथित भाजपा नेता द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी विकास शुक्ला नशे की हालत में वहां पहुंचा और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। कुछ ही देर में उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विकास शुक्ला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...