BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद; 1530 बूथों पर होगी व्यवस्था, 29-30 जून को घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दी जाएगी खुराक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए “दो बूंद जिंदगी की” पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 1530 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। ये बूथ जिला अस्पताल, सिम्स, शासकीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित होंगे। इस अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 78 हजार 149 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्ठों, कोयला भट्ठों, निर्माण स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। गौरतलब है कि भारत को वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो वायरस की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान नियमित रूप से संचालित किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...