BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत…बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुर के पास गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का निवासी था। जानकारी के अनुसार उसने संबलपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद से वह अपने ससुराल में ही रह रहा था। कुछ दिन पहले वह पंजाब गया था और दो दिन पूर्व ही संबलपुर लौटा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मंगल सिंह अपनी बहन से मिलने बाइक से जा रहा था। उसकी बहन भी संबलपुर में रहती है, जबकि बहनोई पास में एक ढाबा संचालित करते हैं। संबलपुर के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सकरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...