BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बहला फुसला कर भगा ले गया किया शारीरिक शोषण, नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं आरोपी बसंत रात्रे (20 वर्ष), निवासी लिम्हा, थाना तखतपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटना 26 नवंबर 2025 की है, जब प्रार्थी ने अपनी नाबालिग बेटी के किसी अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जाँच में पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर तुरकाडीह की ओर भागा है। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और अपहृता को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद 10 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, सउनि नहरू राम साहू, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया, आरक्षक ओंकार नेताम और आरक्षक प्रफुल्ल यादव की अहम भूमिका रही। कोटा पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई जारी रहेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...