BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेलहा में चरित्र शंका के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में 45 वर्षीय महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में सिम्स से निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात आरोपी ने पहले बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, फिर सो रही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...