ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गांव में बदनामी का शक, दो भाइयों ने युवक को चाकू-डंडे से मार डाला..बदले की आग में ली युवक की जान, मौके पर मचा हड़कंप, अस्पताल में गई जान, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) तिल्दा नेवरा में दो भाइयों ने युवक पर बदनामी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च को हितेश वर्मा किसी काम से घुलघुल गांव गया था, जहां उसकी मुलाकात वेद प्रकाश वर्मा और अजय वर्मा से हुई। दोनों भाइयों ने उस पर गांव में बदनाम करने का आरोप लगाकर पहले गाली-गलौज की, फिर चाकू से चेहरे, गला, पीठ, कलाई और अंगूठे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद डंडे से भी पीटा, जिससे हितेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने किसी तरह झगड़ा छुड़ाया और हितेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया और जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...