BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स्टेशन से दबोचकर पुलिस ने भेजा जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद महाराष्ट्र भाग गया था, जिसे पुलिस ने लगातार पतासाजी के बाद धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड और स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को साहिल बर्मन के साथ हुए विवाद के दौरान आरोपी मोहम्मद समीर ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से घातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 371/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद समीर (25 वर्ष), निवासी साईं मंदिर के पास, तालापारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद वह अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी कर महाराष्ट्र के भंडारा जिले भाग गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्लेड तथा स्कूटी क्रमांक CG 10/BG 5265 को बरामद कर जप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून से बचने का प्रयास करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...