BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार..CIMS से गिरोह तक पहुंचती थी हर शव की खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सर्पदंश मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के दौरान और उसके बाद सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे हैं। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में आने वाले शवों की जानकारी कथित गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाते थे, जिसके बाद मृतक के परिजनों को सर्पदंश से मौत बताकर सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए तैयार किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार पाटनवार (40), पिता स्व. देवनारायण पाटनवार, निवासी बंधवापारा सरकंडा और रामेश्वर भास्कर (53), पिता स्व. अंजोर दास भास्कर, निवासी सतनाम नगर अमेरी शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर हीरा खांडे के आपराधिक गिरोह का हिस्सा थे। इनका काम CIMS अस्पताल में आने वाले शवों की जानकारी गिरोह के सदस्य महेन्द्र मनहर तक पहुंचाना था। जैसे ही किसी व्यक्ति की मौत के बाद शव अस्पताल लाया जाता और उसके परिजन वहां पहुंचते, दोनों पुलिसकर्मी इसकी सूचना मनहर को देते थे। इसके बाद महेन्द्र मनहर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से संपर्क करता था और उन्हें रुपयों तथा सरकारी मुआवजे का लालच देकर मौत को सर्पदंश से होना बताने के लिए तैयार करता था। आरोप है कि कई मामलों में मृतक की मौत किसी अन्य कारण से होने के बावजूद उसे सर्पदंश से हुई मौत दर्शाने की साजिश रची गई। गिरोह के सदस्य मृतक के परिजनों को आपदा कोष से मिलने वाली मुआवजा राशि का लालच देते थे। इसके बाद परिजन भी लालच में आकर कथित तौर पर इस पूरे फर्जीवाड़े का हिस्सा बन जाते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका मृतकों की जानकारी गिरोह तक पहुंचाने और परिजनों को तैयार कराने में सहयोग करने की थी। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....