BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस अधिकारियों के नाम पर 5 लाख की उगाही का प्रयास: डराकर परिवार से 1 लाख रुपये खाते में मंगवाए, एक आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधिकारियों को पैसा देने का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके परिजनों से लाखों रुपये की उगाही करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रार्थी को डराकर पांच लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से एक लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर भी करा लिए गए थे। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत धारा 308(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार देवांगन (36 वर्ष), निवासी देवांगन मोहल्ला, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। प्रार्थी रूपेश पटेल, निवासी मोहदा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 19 जून 2026 को निजी कार्य से बिलासपुर आया था। इस दौरान दो महिला मित्रों के साथ हुए विवाद के कारण वह थाना तारबाहर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी अपने मित्र सचिन मेहर को फोन पर दी। आरोप है कि सचिन मेहर ने यह जानकारी सुमित देवांगन को दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर प्रार्थी के परिवार से संपर्क किया। आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों को पैसा देने की बात कहकर मामले को निपटाने का झांसा दिया और पांच लाख रुपये की मांग की। परिजन डर गए और एक लाख रुपये सुमित देवांगन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी लगातार चार दिनों तक शेष चार लाख रुपये की मांग करते हुए फोन पर धमकियां देते रहे। मामले की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुमित देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके खाते में एक लाख रुपये आए थे, जिसे बाद में उसने अन्य आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...