ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; रिज़र्व फॉरेस्ट में अवैध उत्खनन करना सरपंच को पड़ा महंगा, वन विभाग का बड़ा एक्शन..सरपंच समेत अन्य पर मामला दर्ज, ट्रैक्टर–वाहनों की जब्ती की तैयारी…रफ्तार न्यूज़ CG की खबर के बाद हरकत में आया विभाग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत सर्किल अंतर्गत ग्राम पंचायत ठरकपुर बिट के रिज़र्व फॉरेस्ट क्षेत्र (आरएफ-3) में मुरुम के अवैध उत्खनन का मामला सामने आते ही वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ठरकपुर सरपंच चन्द्रभूषण कश्यप सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। रफ्तार न्यूज़ CG में खबर के प्रकाशन के बाद विभाग एक्शन मोड में आया। जानकारी के मुताबिक पंचायत निधि से स्वीकृत 2 लाख 70 हजार रुपये की राशि का उपयोग करते हुए सरपंच द्वारा ग्राम बिट से सटे रिज़र्व फॉरेस्ट क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को सैकड़ों ट्रैक्टर मुरुम की खुदाई कराई गई। निकाली गई मुरुम का उपयोग पंचायत भवन एवं अन्य स्थानों के समतलीकरण कार्य में किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर एल.के. गढ़ेवाल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर अब विधिवत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बिलासपुर रेंजर शुभम मिश्रा ने बताया कि रिज़र्व फॉरेस्ट क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के आधार पर उत्खनन में लगे वाहनों की पहचान की जा रही है। साथ ही आरटीओ बिलासपुर से वाहन विवरण मंगाकर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम जंगल और सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश है। अब सबकी निगाहें जांच के बाद होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...