ChhattisgarhRaftaar News Cg

एसी कम्प्रेसर में धमाका: धुएं से दम घुटने पर पिता की मौत…बेटे की हालत गंभीर!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) चक्रधरनगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर आवास में गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय पुत्र राजबीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में विंडो एसी के कम्प्रेसर में विस्फोट होने के बाद फैले धुएं को हादसे का कारण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार अंबेडकर आवास के मकान क्रमांक 232 में रहने वाले पुरुषोत्तम पटेल और उनके पुत्र राजबीर पटेल 24 जून की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में विंडो एसी चालू कर सोए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक एसी के कम्प्रेसर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के बाद आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में कमरे के बाहर खड़े स्कूटर और मोटरसाइकिल भी आ गए। आग लगने से पूरे कमरे में तेजी से धुआं भर गया, जिससे पिता-पुत्र दोनों अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने डायल-112 और चक्रधरनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने मकान का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजबीर पटेल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर एसी कम्प्रेसर में तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...