ChhattisgarhRaftaar News Cg

खोखरा जेल में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई, बैरकों की सघन तलाशी!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) खोखरा स्थित जिला जेल में बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों की सघन तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान जेल परिसर के सभी बैरकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने कैदियों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा जेल की रसोई और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी शामिल रहे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतरूपा तारम और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे समेत पुलिस की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार जेलों का औचक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में खोखरा जिला जेल में संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...