BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बोलबम चौक में चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत: आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र मे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने एक आदतन बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 346/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलबीर ध्रुव (25 वर्ष), पिता इंद्रराज सिंह, निवासी साईं मंदिर के पास, तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, अड्डेबाजों की जांच और निगरानी की कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 23 जून 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक काजल धनंजय एवं थाना स्टाफ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बोलबम चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का वातावरण निर्मित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी बलबीर ध्रुव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को 24 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। तोरवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...