BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ: 20 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी; राघवेंद्र सभा भवन में विकास, जनकल्याण और सुशासन की झलक; बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक, योजनाओं की जानकारी ली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण इकाई द्वारा राघवेंद्र सभा भवन में तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को छायाचित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षक एवं समाजसेवी महेंद्र कुमार जैन तथा महाराजा अग्रसेन स्मृति पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र अग्रवाल ‘राजू’ ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने की, जबकि महापौर पूजा विधानी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े छायाचित्रों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं और जनजातीय उत्थान से संबंधित उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम जनमन योजना, पीएम श्री स्कूल, धरती आबा अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। साथ ही उपलब्धियों पर आधारित वीडियो प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिसे नागरिकों ने रुचिपूर्वक देखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उनके अनुसार यह प्रदर्शनी विकसित भारत की यात्रा का सशक्त दस्तावेज है, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी आमजन को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। यह तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी 20 जून तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। नागरिक यहां पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पैसे नहीं देने पर नाती ने वृद्ध नानी पर किया चाकू से हमला: गैर जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज कर आरोप... बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ: 20 जून तक आमजन के... सूने घर का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़: पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में कबूला ज... बिलासपुर; चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई: रात में स्कूटी सवार से लूटपाट करने वाले तीन आरो... बिलासपुर; डायल-112 के जवान पर जानलेवा हमला: लाठी मारकर फोड़ा सिर; कुदुदण्ड में हत्या के प्रयास की सू... बिलासपुर; तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज! बिलासपुर; हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा: क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से करता था ... बिलासपुर; बिजली बिलों में लगा ‘करंट’: 45 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़े बिलों का बोझ: कांग्रेस ने भाजपा सरका... बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता के चालक को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती..बिजली दर ब... बिलासपुर; 200 के बिल पर अस्पताल में बवाल, चाकू लहराकर दी जान से मारने की धमकी..न्यू जनता अस्पताल में...