BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट: राहगीर को रोककर की गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे आरोपी की तलाश जारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र मे शराब पीने के लिए पैसे मांगकर राहगीर से मारपीट और धमकी देने के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सकरी में अपराध क्रमांक 600/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 119(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी विनोद कुमार सूर्यवंशी (32 वर्ष), निवासी ग्राम लाखासार, थाना सकरी ने 23 जून 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने गांव से मोटरसाइकिल से बहतराई जा रहा था। इसी दौरान भगेला साहू के घर के पास मुख्य मार्ग पर गांव के ही विमल यादव, रामेश्वर कोल और यशवंत ध्रुव ने उसे रोक लिया। तीनों ने शराब पीने के लिए उससे पैसे की मांग की। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विमल यादव उर्फ बड़कू (20 वर्ष), पिता लतेल यादव तथा रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू (22 वर्ष), पिता तिरिथ राम कोल, दोनों निवासी आवासपारा, ग्राम लाखासार, थाना सकरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले का तीसरा आरोपी यशवंत ध्रुव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...