BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत दी गई दबिश: 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में संचालित “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के अंतर्गत ग्राम भिल्मी में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीपत पुलिस ने 23 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भिल्मी में रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी विनोद सूर्यवंशी (32 वर्ष), पिता सखाराम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम भिल्मी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के कब्जे से करीब 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...