BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

1.40 करोड़ की सड़क या भ्रष्टाचार का ‘शो-पीस’? मस्तूरी में PWD के निर्माण पर भड़कीं जिला पंचायत सभापति, कलेक्टर से ठेकेदारों की सीधी शिकायत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विकास के नाम पर सरकारी खजाने की लूट और रसूखदार ठेकेदारों की मनमानी का एक बेहद गंभीर मामला मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में सामने आया है। यहाँ लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 1 करोड़ 40 लाख की भारी-भरकम लागत से बनाई जा रही सड़क अपनी मजबूती के लिए नहीं, बल्कि अपनी “घटिया क्वालिटी” और ठेकेदारों की “गुंडागर्दी” के लिए चर्चा में आ गई है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि नई नवेली सड़क हाथों से उखड़ रही है, जिसे देखकर क्षेत्र की जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल और अन्य महिला नेत्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का सीधा आरोप है कि ठेकेदार अतुल शुक्ला और तापस अग्रवाल द्वारा मानकों को ताक पर रखकर निर्माण किया जा रहा है। जब सरपंच और पंचों ने घटिया निर्माण को टोकने की कोशिश की, तो उन्हें सुधार करने के बजाय धमकी और धौंस दी गई। आरोप है कि सड़क में गिट्टी की मात्रा नाममात्र की है और लाल मुरूम की जगह खेतों की गीली भसुवा मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि सड़क की तराई तक नहीं की जा रही, जिससे यह सड़क बनने के साथ ही दम तोड़ने लगी है।

पुल-नाली में सरिया चोरी का बड़ा खेल……

शिकायत के अनुसार भ्रष्टाचार सिर्फ सड़क की सतह तक सीमित नहीं है। नाली और पुल निर्माण में भी मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नाली निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सरिया की भारी मात्रा में कटौती की गई है, जिससे आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे करोड़ों की सड़क महज एक “शो-पीस” बनकर रह गई है, जिसे कोई भी हाथ से उखाड़ सकता है।

जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा, सीधे कलेक्टर की चौखट पर दस्तक……

क्षेत्र की उपेक्षा और शासन के पैसे की बंदरबांट के खिलाफ जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद सहकारिता सभापति सरिता नरेन्द्र नायक, जनपद सदस्य मेनका सुमित जगत और सरपंच हीरादेवी खेमराज पटेल ने सामूहिक रूप से मोर्चा खोल दिया है। इन महिला नेत्रियों ने अपने-अपने लेटर पैड पर बिलासपुर कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र सौंपते हुए ठेकेदार अतुल शुक्ला और तापस अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस शिकायत को भाजपा लोहार्सि मंडल जिला मंत्री व सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हेमलाल जगत, हीरा सिंह जगत, रामसागर जगत और गोरेलाल जगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का पुरजोर समर्थन मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना ठेकेदार इतना बड़ा दुस्साहस नहीं कर सकते। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस “लीपापोती” वाले निर्माण को तत्काल रोककर गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। अब देखना यह है कि बिलासपुर प्रशासन इन रसूखदार ठेकेदारों पर नकेल कसता है या मस्तूरी की जनता को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी उखड़ी सड़कें ही नसीब होती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...