ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी: CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से चांपा पुलिस ने सुलझाया मामला, चोरी गई कार भी बरामद, आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) चांपा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर छह लाख रुपये कीमत की चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को दबोचते हुए चोरी गई कार भी जब्त कर ली। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना चांपा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया कश्यप (26 वर्ष), पिता जीवनलाल कश्यप, निवासी चंडीपारा, पामगढ़ के रूप में हुई है।

दुकान में सो रहे मालिक के सिरहाने से उठा ले गया चाबी………

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मिर्जा अफजल बेग, निवासी चांपा ने 23 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित एक चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना की रात उसने अपनी ब्रेजा कार क्रमांक CG 11 BS 5141 दुकान के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी की थी। थकान के कारण वह दुकान के भीतर सो गया और कार की चाबी व मोबाइल अपने सिरहाने रख दिए। सुबह जागने पर चाबी और कार दोनों गायब मिले, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग…….

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दुकान के आसपास घूमते और कार के पास आते-जाते दिखाई दिया।

साइबर ट्रैकिंग से हथनेवरा फोरलेन के पास धराया आरोपी…….

संदिग्ध की पहचान कन्हैया कश्यप के रूप में होने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला। इसके बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी ट्रैकिंग की गई और आरोपी को हथनेवरा फोरलेन के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कार चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। चोरी की कार बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा कार बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी को 24 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे सहित आरक्षक प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, माखन साहू और पद्मराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।बॉक्स : पुलिस की सतर्कता से 24 घंटे में सुलझा मामला। चांपा पुलिस की  कार्रवाई, सीसीटीवी विश्लेषण और साइबर तकनीक के समन्वय से चोरी का यह मामला महज 24 घंटे में सुलझ गया, जिससे पुलिस की कार्यकुशलता एक बार फिर सामने आई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...