BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 5 लाख की सुपारी में महिला की हत्या की साजिश, मस्तूरी पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने 5 लाख रुपए में महिला की हत्या की सुपारी ली थी और वारदात को अंजाम देने के लिए हमला भी कर दिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले की शिकायत खैयापारा वार्ड नंबर 5, मल्हार निवासी बृहस्पति श्रीवास ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे उनकी मां सतरूपा बाई जैसे ही ब्रश करने के लिए दरवाजा खोलीं, तभी अचानक मुंह में गमछा बांधे दो अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसी राजकुमार वर्मा की मदद से घायल मां-बेटी को जे.जे. अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सतरूपा बाई की हालत गंभीर है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कृष्ण कुमार श्रीवास और विष्णु श्रीवास को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां पूरी साजिश का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि लगभग चार महीने पहले तनौद निवासी नूतन कर्ष और टेकराम केवट ने सतरूपा श्रीवास की हत्या के लिए 5 लाख रुपए में सौदा किया था, जिसमें 70 हजार रुपए अग्रिम दिए गए थे। योजना के तहत 25 सितंबर की रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से मल्हार पहुंचे और अगले दिन सुबह हमला किया। पुलिस ने नूतन कर्ष, टेकराम केवट, कृष्ण कुमार श्रीवास और विष्णु प्रसाद श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां, कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

नूतन कर्ष पिता बलदाऊ प्रसाद, निवासी ग्राम तलोद, शिवरीनारायण।

टेकराम केवट पिता मोतीलाल केवट, निवासी प्रानोद, शिवरीनारायण।

कृष्ण कुमार श्रीवास पिता कैलाश श्रीवास, निवासी तनोद, शिवरीनारायण।

विष्णु प्रसाद श्रीवास पिता सुखराम श्रीवास, निवासी ग्राम पामगढ़।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओंकार धरतिमान, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, नुआरा तिग्गा, आरक्षक किशन राय, अभिजीत सिंह, श्यामलाल सोनवानी (थाना गिर्रा, जांजगीर) सहित आरक्षक सनोहर जगत और पचपेढ़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि यह मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आता है और इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...