ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 20 सीसीटीवी फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज; 11 वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी समेत 2 नाबालिक गिरफ्तार!

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) मालखरौदा और जैजैपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में संलिप्त दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 10 और 11 मई 2026 की रात मालखरौदा एवं जैजैपुर थाना क्षेत्रों के कई गांवों में घरों के सामने खड़े चारपहिया वाहनों के शीशे पत्थर और ईंट से तोड़कर उनमें रखी नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक-पाना सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इन घटनाओं के संबंध में मालखरौदा थाना में 6 और जैजैपुर थाना में 5, कुल 11 अपराध दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया। लगभग 20 से 25 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, वहीं घटना स्थलों के टॉवर डंप के आधार पर करीब 4 हजार मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान खरसिया, रायगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच में हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू (19 वर्ष), निवासी ग्राम सुखदा, चौकी फगुरम, थाना डभरा तथा गुलशन कुमार बरेठ (18 वर्ष), निवासी ग्राम सुखदा, थाना डभरा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गुलशन कुमार बरेठ दिल्ली भागने की फिराक में था, जिसे खरसिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी में से 4 हजार रुपये, 5 जैक, 5 रॉड, दो बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर, दो स्टेपनी टायर तथा दो डीजल वाइब्रेटर मशीन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में की गई। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक प्रवीण राजपूत, थाना प्रभारी जैजैपुर उपनिरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सी.पी. कंवर, साइबर सेल टीम तथा दोनों थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...