BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; सात सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: विधायक दिलीप लहरिया ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; महंगाई, बिजली संकट, खाद की किल्लत, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं को उठाया; मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया ज्ञापन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी किसानों, छात्रों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को मस्तूरी में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोंधरा चौक में धरना देते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, खाद की कालाबाजारी तथा किसानों की समस्याओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” के नारे लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि किसान यूरिया खाद की किल्लत और खाद की कालाबाजारी से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कटौती और भारी-भरकम बिजली बिलों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। विधायक ने नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। कांग्रेस की सात सूत्रीय मांगों में मस्तूरी विधानसभा मुख्यालय स्थित वर्षों पुराने जर्जर जनपद पंचायत कार्यालय के स्थान पर नवीन भवन का निर्माण, बस स्टैंड में सुलभ शौचालय और यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था, विश्राम गृह का निर्माण तथा नवीन बस स्टैंड सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग शामिल रही। धरना स्थल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का रुख किया और कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने तथा अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम कार्यालय के समीप सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जोंधरा मार्ग से आने वाले भारी वाहनों और निजी कंपनियों की गाड़ियों को कुछ समय के लिए रोका गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू सहित विधानसभा मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कांग्रेस की प्रमुख सात सूत्रीय मांगें:-

1.किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए और कालाबाजारी पर रोक लगे।

2.बिजली कटौती बंद कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।

3.महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

4.नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

5.जर्जर जनपद पंचायत कार्यालय के स्थान पर नवीन भवन बनाया जाए।

6.बस स्टैंड में सुलभ शौचालय और यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था हो।

7.मस्तूरी मुख्यालय में विश्राम गृह और नवीन बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...