ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कनेक्शन

रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी भरा कॉल किया गया था...

रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में रायपुर पुलिस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा के पिता को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के लिए किए गए धमकी भरे कॉल से शोएब की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस के अनुसार, धमकी देने के लिए नए मोबाइल फोन और सिम का इस्तेमाल किया गया था। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अब कॉल, मोबाइल और आरोपियों के आपसी संपर्क से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

5 हजार रुपये के बदले कॉल करने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस ने जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि उसने करीब 5 हजार रुपये के बदले लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरा फोन किया था। इसी पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरे कॉल की पूरी योजना में कितने लोग शामिल थे और क्या आरोपियों का किसी वास्तविक गैंग से कोई संबंध है या गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने की कोशिश की गई।

एजाज ढेबर से भी मांगे गए थे 50 करोड़

इस मामले के बीच पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। रिपोर्टों के मुताबिक विदेशी नंबर से आए कॉल में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अब 25 करोड़ और 50 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी से जुड़े मामलों के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

एक अन्य युवक भी पुलिस की हिरासत में

मामले में एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। उसे भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस उससे भी धमकी भरे कॉल और शोएब से संभावित संपर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...